Rajasthan: कांग्रेस का 24 और भाजपा का 10 जिला प्रमुख पदों पर कब्जा, बीएपी 2 और आरएलपी 1 जिला प्रमुख बनाने में रही सफल
- byShiv
- 26 Nov, 2026
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में हाल ही हुए में पंचायत चुनावों में कांग्रेस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। जिला प्रमुखों के चुनावों में कांग्रेस ने बाजी मारी है। कांग्रेस प्रदेश के 37 जिलों में हुए चुनाव में 24 जिलों में जिला प्रमुख बनाने में सफल रही। वहीं सत्ताधारी दल बीजेपी केवल दस जिलों में ही अपना जिला प्रमुख बनाने में सफल रहा। बता दें कि 4 जिलों के परिणाम दिसंबर में आएंगे। इन चुनावों में भारत आदिवासी पार्टी दो और राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी एक जिले में अपना जिला प्रमुख बनाने में सफल रही। हालांकि कई जिलों में क्रॉस वोटिंग से भी पार्टियों को नुकसान उठाना पड़ा है।
चूरू और ब्यावर में उलटफेर देखने को मिला। चूरू में कांग्रेस को बहुमत के बावजूद हार का सामना करना पड़ा है। यहां पर भाजपा की कनिका सिंह जिला प्रमुख बनने में सफल रही। वहीं ब्यावर में भाजपा के पास ज्यादा सदस्य होने के बावजूद वह अपना जिला प्रमुख नहीं बना सकी। यहां पर कांग्रेस की ममता गुर्जर ने जीत दर्ज हासिल की। मुख्यमंत्री भजनलाल के गृह जिले में भी बीजेपी को करारी हार का सामना करना पड़ा है। भरतपुर में कांग्रेस की रेनू बाला जिला प्रमुख बनी। राजधानी जयपुर में कांग्रेस के यशवीर सूरा जिला प्रमुख बनने में सफल रहे।
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के जिला प्रमुख चुनाव में भी कांग्रेस बाजी मारी है। कांग्रेस प्रदेश के 37 जिलों में हुए चुनाव में 24 जिलों में जिला प्रमुख बनाने में सफल रही। वहीं सत्ताधारी दल बीजेपी केवल दस जिलों में ही अपना जिला प्रमुख बनाने में सफल रहा। भारत आदिवासी पार्टी दो और राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी एक जिले में अपना जिला प्रमुख बनाने में सफल रही। हालांकि कई जिलों में क्रॉस वोटिंग से भी पार्टियों को नुकसान उठाना पड़ा है।
\चूरू और ब्यावर में उलटफेर देखने को मिला। चूरू में कांग्रेस को बहुमत के बावजूद हार का सामना करना पड़ा है। यहां पर भाजपा की कनिका सिंह जिला प्रमुख बनने में सफल रही। वहीं ब्यावर में भाजपा के पास ज्यादा सदस्य होने के बावजूद वह अपना जिला प्रमुख नहीं बना सकी। यहां पर कांग्रेस की ममता गुर्जर ने जीत दर्ज हासिल की। मुख्यमंत्री भजनलाल के गृह जिले में भी बीजेपी को करारी हार का सामना करना पड़ा है। भरतपुर में कांग्रेस की रेनू बाला जिला प्रमुख बनी। राजधानी जयपुर में कांग्रेस के यशवीर सूरा जिला प्रमुख बनने में सफल रहे।
किस जिले में कौन बना जिला प्रमुख?
जिला जिला प्रमुख पार्टी
जयपुर यशवीर सूरा कांग्रेस
जोधपुर प्रमिला चौधरी कांग्रेस
बीकानेर निकिता डूडी कांग्रेस
अजमेर पूजा भंसाली भाजपा
अलवर अनीता मीणा कांग्रेस
उदयपुर हिम्मत सिंह झाला भाजपा
भरतपुर रेनू वाला कांग्रेस
भीलवाड़ा कैलाश चंद्र मीणा कांग्रेस
बूंदी हंसा गुर्जर कांग्रेस
चित्तौड़गढ़ रतनी देवी कांग्रेस
चूरू कनिका राठौड़ भाजपा
बाड़मेर गफूर अहमद कांग्रेस
बालोतरा सुशीला भाजपा
बांसवाड़ा रीना रावत बीएपी
ब्यावर ममता गुर्जर कांग्रेस
दौसा बीना बैरवा कांग्रेस
धौलपुर अनीषा कांग्रेस
डीडवाना-कुचामन बुद्धाराम गरवा भाजपा
डूंगरपुर अनुतोष रोत बीएपी
डीग रेनू सिंह भाजपा
हनुमानगढ़ रेणु जांगू कांग्रेस
जैसलमेर संतोष कुमारी कांग्रेस
जालोर आसूराम देवासी कांग्रेस
सलूंबर पुष्पा देवी कांग्रेस
सीकर सुनीता गठाला कांग्रेस
सिरोही गुमान सिंह कांग्रेस
टोंक अलका बैरवा कांग्रेस
झालावाड़ वर्षा झाला भाजपा
झुंझुनूं कोमल भंवरिया कांग्रेस
खैरथल-तिजारा इंद्रजीत यादव भाजपा
प्रतापगढ़ हकरी कुमारी भाजपा
राजसमंद सुंदर देवी कीर कांग्रेस
सवाई माधोपुर आशा देवी बैरवा कांग्रेस
कोटपूतली-बहरोड़ रामनिवास यादव कांग्रेस
नागौर पांचाराम आरएलपी
पाली सीता देवी भाजपा
फलोदी यशवंत कंवर कांग्रेस
pc- abp news






