Rajasthan: डोटासरा ने कंबल वितरण मामले में दिया बयान, भाजपा सरकार को लिया आड़े हाथों
- byShiv
- 24 Feb, 2026
इंटरनेट डेस्क। टोंक के करेड़ा बुर्जुग गांव में कंबल वितरण विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने टोंक के कंबल विवाद को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इस संबंध में आज एक्स के माध्यम से कहा कि लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने देश को बार-बार आगाह किया है कि बीजेपी -आरएसएस के लोग केवल नफरत का केरोसीन छीड़क कर हिंदू-मुस्मिल कर रहे हैं।
मीडिया रिपोटर्स की माने तो उन्होंने कहा कि भाजपा के पूर्व सांसद द्वारा मुस्लिम महिला से कंबल वापस लेने की शर्मनाक घटना की देशभर में निंदा हो रही है। बावजूद इसके राजस्थान के गृह राज्य मंत्री जो किसी बयान के लिए सक्षम नहीं हैं, फिर भी इस वीडियो एआई जनरेटेड बता रहे हैं।
गृह राज्य मंत्री को अपने झूठे बयान के लिए माफी मांगनी चाहिए। गृह विभाग स्वयं मुख्यमंत्री जी के पास हैं, जो जवाब देने में सक्षम नहीं है, इसलिए ये भाजपा सरकार कानून व्यवस्था पर चर्चा से डरती है। सदन में हमेशा गृह या कानून व्यवस्था पर चर्चा होती रही है।
pc- bhaskarhindi.com






