इंटरनेट डेस्क। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और लक्ष्मणगढ़ विधानसभा से विधायक गोविंद सिंह डोटासरा ने अपने एक दिवसीय लक्ष्मणगढ़ दौरे के दौरान यमुना जल नहर मुद्दे पर भजनलाल सरकार पर निशाना साधा। एक कार्यक्रम में उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि “ना नौ मण तेल होगा, ना राधा नाचेगी”, यानी सरकार की योजना केवल घोषणा तक ही सीमित रहेगी।
क्या बोले डोटासरा
मीडिया रिपोटर्स की माने तो दौरे के दौरान डोटासरा ने डूडवा गांव में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के नवनिर्मित भवन तथा विद्युत विभाग के सहायक अभियंता कार्यालय का लोकार्पण किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सभा को संबोधित करते हुए डोटासरा ने कहा कि भजनलाल सरकार को तीन साल पूरे होने के बावजूद शेखावाटी क्षेत्र के लिए यमुना जल नहर योजना की अब तक डीपीआर भी तैयार नहीं हुई है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब परियोजना की आधारभूत प्रक्रिया ही पूरी नहीं हुई तो क्षेत्र में पानी कैसे पहुंचेगा। डोटासरा ने आगे कहा कि यदि भाजपा सरकार यमुना नहर का “एक लोटा पानी” भी शेखावाटी तक ले आए तो वह अपना नाम बदल देंगे।
pc- bhaskar






