Rajasthan: बजट को लेकर डोटासरा का सरकार पर निशाना, बताया, घोषणाओं और नीतियों के ड्रॉफ्ट का नाकाम बजट

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान सरकार ने अपना पूर्ण बजट पेश कर दिया है। इसके बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने विधानसभा में वित्त मंत्री दिया कुमारी द्वारा पेश किए गए वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। डोटासरा ने इस बजट को सिर्फ घोषणाओं और नीतियों के ड्रॉफ्ट का नाकाम बजट करार दिया है। 

मीडिया रिपोटर्स की माने तो डोटासरा ने एक्स के माध्यम से कहा कि भाजपा को सत्ता में आए 2 साल से अधिक हो गए, राजस्थान को अब घोषणाओं और नीतियों के ड्राफ्ट नहीं, नतीजे चाहिए। विधानसभा में पेश किया गया राजस्थान बजट 2026-27 सिर्फ घोषणाओं और नीतियों के ड्रॉफ्ट का नाकाम बजट है।

कांग्रेस नेता डोटासरा ने इस संबंध में आगे कहा कि राजस्थान की बदहाल स्थिति, बढ़ते कर्ज, रिकॉर्ड महंगाई, चरम पर भ्रष्टाचार, बच्चियों से दुराचार, शिक्षक भर्ती और युवाओं को नौकरी देने पर भाजपा सरकार पूरी तरह मौन रही।  स्कूलों के लिए 21000 करोड़ चाहिए, लेकिन मिले सिर्फ 550 करोड़। सड़कों के बजट में ऐसी केंची चलाई है कि पिछले बजट से आधा कर दिया।

pc- india tv hindi