Rajasthan: डोटासरा का भाजपा और आरएसएस पर निशाना, कहा- आरएसएस में दम है, तो सामने आकर चुनाव क्यों नहीं लड़ता

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डोटासरा हमेशा अपने बयानों को लेकर चर्चाओं में रहते है। उन्होंने एक बार फिर से बीजेपी और आरएसएस पर निशाना साधा है। उन्होंने ने बीजेपी और आरएसएस के लोगों पर सत्ता में बैठकर एजेंसियों का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया है। उन्होंने एक्स के माध्यम से कहा कि अगर आरएसएस में दम है, तो सामने आकर चुनाव क्यों नहीं लड़ता?

मीडिया रिपोटर्स की माने तो डोटासरा ने कहा कि बीजेपी-आरएसएस के लोग सत्ता में बैठकर एजेंसियों का दुरुपयोग करते हैं, धमकाते हैं, और चुनाव के वक्त कांग्रेस के उन नेताओं के घर ईडी- सीबीआई भेजते हैं, जो इनसे डरते नहीं है। जनता सब देख रही है, आने वाले वक्त में लोग इन्हें सबक सिखा देंगे।

खबरों की माने तो  डोटासरा यहीं नहीं रूके, उन्होंने प्रदेश की भजनलाल सरकार पर ढाई साल में एक भी वादा पूरा नहीं किए जाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने ढाई साल में एक भी वादा पूरा नहीं किया! कांग्रेस सरकार ने किसानों का 14,000 करोड़ का कर्ज़ माफ़ किया, 25 लाख तक मुफ्त इलाज दिया, 12 हजार रुपए कृषि बिजली कनेक्शन पर शुल्क माफ़ किया, 150 यूनिट घरेलू बिजली की राहत दी, फूड पैकेट दिए, अंग्रेज़ी माध्यम स्कूल खोले।

pc- navbharat