Rajasthan: डोटासरा ने महंगाई को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना, कहा महंगाई हुई बेकाबू
- byShiv
- 07 Apr, 2026
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा हमेशा अपने बयानों को लेकर चर्चाओं में रहते है, अब उन्होंने महंगाई को लेकर मोदी सरकार को निशाने पर लिया है। डोटासरा ने इस संबंध में एक्स के माध्यम से कहा की मोदी सरकार में महंगाई पहले से बेकाबू है और ऊपर से खाड़ी देश में तनाव के बाद इसका सीधा असर आम आदमी की थाली पर पड़ रहा है।
जानकारी के अनुसार उन्होंने कहा कि पिछले कुछ समय में रोजमर्रा की वस्तुएं, खाद्य सामग्री और गैस सिलेंडर की कीमतों में रिकॉर्ड बढ़ोतरी हुई है। आटा, दाल, सब्जियां सबके के दाम 15-30 प्रतिशत तक बढ़ गए हैं, खाद्य तेल के दाम 200 रुपए पहुंच गए हैं, हर घर का औसतन खर्च 1000 रुपए ज्यादा बढ़ने से आम आदमी का बजट बिगड़ गया है।
गैस सिलेंडर भी 60 रुपए महंगा हो चुका है, जबकि ब्लैक में गैस सिलेंडर खरीद रहे परिवारों पर 2 से 3 हजार रुपए का अतिरिक्त भार पड़ रहा है। कमाई स्थिर है, लेकिन खर्च लगातार बढ़ रहा है, बावजूद इसके भाजपा की डबल इंजन सरकारों को परवाह नहीं है।
pc-ndtv raj






