Rajasthan: जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव परिणाम आने हुए शुरू, मतगणना जारी, कई सीटों का इंतजार

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में पंचायतीराज चुनाव 2026 के नतीजे आज सामने आ रहे है। बता दें कि पंच सरपंचों के चुनावों के बाद आज जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव परिणाम सामने आ रहे है। प्रदेश के 37 जिलों में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव की मतगणना जारी है। बाकी के चार जिलों में चुना परिणाम दिसंबर में आएंगे।  

शुरुआती परिणामों में कई जगह कांग्रेस और भाजपा के प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है। वहीं राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी, भारत आदिवासी पार्टी  और निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है। जयपुर से लेकर सिरोही और दौसा तक चुनाव परिणामों को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।

जयपुर जिले की विभिन्न पंचायत समितियों से चुनाव परिणाम सामने आए हैं। सिरोही जिले में भारत आदिवासी पार्टी ने अपना खाता खोल दिया है।

pc- newsclick.in