Rajasthan: पूर्व सीएम गहलोत ने भाजपा और अधिकारियों को सख्त लहजे में किया आगाह, याद रखना...

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान की राजनीति में एसआईआर को लेकर मामला अभी भी गंभीर हैं। इस मामले में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए आरोप लगाया है कि प्रदेशभर में कांग्रेस समर्थकों के नाम मतदाता सूची से कटवाने की बड़ी साजिश रची जा रही है। गहलोत ने न केवल कार्यकर्ताओं को सतर्क रहने को कहा, बल्कि प्रशासनिक अधिकारियों को भी सख्त लहजे में आगाह किया।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो अशोक गहलोत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि एसआईआर में नाम कटवाने के लिए आपत्ति दर्ज करने का आज आखिरी दिन है। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश के कई हिस्सों से ऐसी खबरें आ रही हैं कि अनजान व्यक्तियों द्वारा बड़ी संख्या में कांग्रेस समर्थकों के नाम कटवाने के लिए फॉर्म 7 जमा किए जा रहे हैं।

पूर्व सीएम ने अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं और बूथ लेवल अध्यक्षों को एक्शन मोड में आने का निर्देश दिया है। उन्होंने अपील की है कि सभी कांग्रेस कार्यकर्ता मुस्तैदी से इस प्रक्रिया पर नजर रखें। किसी भी वैध मतदाता का नाम लिस्ट से हटना नहीं चाहिए।

pc - livehindustan.com