Rajasthan: पूर्व सीएम गहलोत का बड़ा आरोप, इलेक्शन कमीशन खो चुका हैं विश्वास, भाजपा के लिए कर रहा काम
- byShiv
- 08 Aug, 2025

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने निर्वाचन आयोग पर बड़ा निशाना साधा है। साथ ही जनता का विश्वास खोने और बीजेपी के पक्ष में काम करने का आरोप लगाया है। मीडिया रिपोटर्स की माने तो गहलोत ने ‘एक्स’ पर लिखा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि पहले भारत के चुनाव आयोग की साख इतनी मजबूत हुआ करती थी कि दूसरे देश अपने यहां चुनाव करवाने के लिए भारत के चुनाव आयोग से प्रशिक्षण लेते थे, लेकिन आज भारत की जनता ही उसे शक की निगाह से देख रही है।
क्या बोले गहलोत
मीडिया रिपोटर्स की माने तो उन्होंने कहा कि भाजपा के अलोकतांत्रिक कृत्यों ने भारत के सबसे महत्वपूर्ण संस्थानों का भी सत्यानाश कर दिया है। गहलोत लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के लगाए गए आरोपों पर प्रतिक्रिया दे रहे थे।
जानकारी के अनुसार गहलोत ने कहा कि निर्वाचन आयोग ने जनता का विश्वास खो दिया है और वह बीजेपी के पक्ष में काम कर रहा है।
pc- india today