Rajasthan: पूर्व सीएम ने भजनलाल सरकार को इस मामले में लिया निशाने पर, कर डाली ये मांग
- byShiv
- 19 Feb, 2026
इंटरेनट डेस्क। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक बार फिर से प्रदेश की भजनलाल सरकार को निशाने पर लिया है। मीडिया रिपोटर्स की माने तो पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश के दिव्यांगों को लेकर बजट में बड़ी घोषणाएं नहीं होने पर भजनलाल सरकार पर निशाना साधा है। पूर्व सीएम गहलोत ने आज सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। गहलोत ने एक्स के माध्यम से कहा कि भाजपा सरकार के बजट ने प्रदेश के विशेष योग्यजनों को पूरी तरह निराश किया है।
क्या लिखा गहलोत ने
मीडिया रिपोटर्स की माने तो गहलोत ने लिखा हमारी सरकार ने 2 दिव्यांग विश्वविद्यालय दिए, जिन्हें आज ठप कर दिया गया है। इनका काम आगे बढ़ता तो ये प्रदेश के दिव्यांगों के काम आते। विशेष शिक्षकों की भर्ती पर सरकार मौन है। दिव्यांगों के लिए कल्याणकारी योजनाओं में कोई प्रभावी बढ़ोतरी नहीं।
भाजपा को लिया निशाने पर
मीडिया रिपोटर्स की माने तो पूर्व सीएम ने कहा समझ नहीं आता कि भाजपा को वंचित व कमजोर वर्गों से इतनी असंवेदनशीलता क्यों है? क्या बजट में इनके लिए बड़ी घोषणाएं नहीं होनी चाहिए थीं? दिव्यांगजन आज ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। आशा करता हूं कम से कम एप्रोपिएशन बिल में दिव्यांगों के हित की घोषणाएं करनी चाहिए।
pc- ndtv






