Rajasthan: पूर्व सांसद जौनपुरिया ने मुस्लिम महिलाओं से बांटे हुए कंबल लिए वापस, बोले मोदी को....अब देनी पड़ी ये सफाई

इंटरनेट डेस्क। टोंक-सवाई माधोपुर के पूर्व बीजेपी सांसद सुखबीर सिंह जौनपुरिया विवादों में आ गए है। जानकारी के अनुसार वो महिलाओं को कंबल बांट रहे थे, वहां मुस्लिम औरते भी बैठी थी, उनको भी कंबल मिला, लेकिन जौनपुरिया ने कंबल वापस मांग लिया। मुस्लिम महिलाओं से कंबल वापस लेने के बाद विवाद हुआ तो उन्होंने इस पर सफाई दी। बताया जा रहा हैं कि निवाई तहसील के करेड़ा गांव में कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया था।

क्या हुआ था इस दौरान
मीडिया रिपोटर्स की माने तो इस दौरान जौनापुरिया भी मौजूद थे और उन्होंने मुस्लिम महिला से कंबल वापस ले लिया। पूर्व सांसद का कहना है कि यह उनका निजी कार्यक्रम था और इसमें किसी सरकारी योजना या धन का उपयोग नहीं हुआ। उनका कहना है कि उन्होंने किसी के साथ भेदभाव नहीं किया और कार्यक्रम पूरी तरह व्यक्तिगत स्तर पर आयोजित किया गया था।

देनी पड़ी ये सफाई
मीडिया रिपोटर्स की माने तो पूर्व सांसद के कार्यक्रम में मुस्लिम महिलाएं भी शामिल थीं, आरोप है कि कंबल वितरण के दौरान जौनापुरिया ने एक महिला से उसका नाम पूछा। नाम सुनने के बाद कहा कि जो लोग प्रधानमंत्री को गाली देते हैं, उन्हें कंबल लेने का अधिकार नहीं है, उन्होंने कथित तौर पर महिला से कहा कि वह एक तरफ हट जाए और कंबल वहीं छोड़ दे। उन्होंने मामले पर सफाई देते हुए कहा कि यह कोई सरकारी योजना नहीं, बल्कि उनका व्यक्तिगत कार्यक्रम है।

pc- tv9