इंटरनेट डेस्क। राजस्थान की विधानसभा को लगभग 10 दिनों के बाद एक बार फिर से बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। धमकी मिलने से हड़कंप मच गया है, ईमेल के जरिए मिली इस चेतावनी के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने तुरंत विधानसभा परिसर को खाली करवा लिया। मौके पर पुलिस, बम निरोधक दस्ता और दमकल की गाड़ियां पहुंच चुकी हैं और सघन तलाशी अभियान जारी है।
धमकी भरा ईमेल देखते ही विधानसभा स्टाफ ने पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही पुलिस, बम निरोधक दस्ता, एटीएस, दमकल विभाग और एसडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुँचीं। सुरक्षा की दृष्टि से परिसर को खाली करवाया गया और कर्मचारियों को बाहर निकाला गया हैं।
लगभग 2 घंटे तक पार्किंग, गार्डन और सभी कार्यालयों में गहन तलाशी ली गई। काफी सर्च के बाद कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली और एजेंसियों ने राहत की सांस ली। जांच में सामने आया कि धमकी देने वाले शख्स ने ईमेल में बेहद आपत्तिजनक बातें लिखी थीं।
pc- ndtv raj





