Rajasthan: डोटासरा के बयान के बाद गहलोत का आया रिएक्शन, हम सब एक हैं, एक होकर चलेंगे, एक होकर सरकार बनाएंगे
- byShiv
- 01 Aug, 2026
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान कांग्रेस में गुटबाजी की चर्चाएं इस समय जोरो पर है। मामला अशोक गहलोत और डोटासरा के बीच हो गया है। डोटासरा के बयान के बाद अब इस पर अब पूर्व सीएम गहलोत का रिएक्शन भी आ गया है। मामला बीएपी कार्यकर्ताओं के सदस्यताग्रहण से जुड़ा है, वागड़ के दिग्गज नेता महेंद्रजीत मालवीया के साथ कई कार्यकर्ता गहलोत से मिलने पहुंचे थे, वहां अशोक गहलोत चौथी बार के नारे लग गए और इसी से डोटासरा नाराज हो गए। बाद में जब मालवीया कार्यकर्ताओं के साथडोटासरा से मिलने पहुंचे तो उन्होंने मालवीया के सामने नाराजगी जाहिर की थी कि पार्टी के बजाय खुद की ब्रांडिंग करते हैं, व्यक्तिवाद करने वालों ने ही पहले कांग्रेस को हराया था।
पूर्व सीएम ने क्या कहा
इस पर अशोक गहलोत का बयान भी सामने आ गया है। उन्होंने बताया कि करीब 20-25 दिन से बात चल रही थी, मैं मना कर रहा था, यहां आने की जरूरत नहीं है, मैं खुद बांसवाड़ा मिलने आऊंगा। अब 500 किमी बस लेकर कोई आए तो मुझे अजीब लगता है और मैं हमेशा मना करता हूं, उन्होंने कहा कि जब कभी कोई मुझसे मिलने की बात करते हैं तो मैं कहता हूं कि इतनी दूर से क्यों आ रहे हो? उन्हें भी कहा था कि मैं कार्यक्रम बनाऊंगा, वहीं हम मिल लेंगे।
वो तो कार्यकर्ता थे, ज्वाइनिंग तो नेताओं की होती है- गहलोत
इस मामले में अशोक गहलोत ने कहा, इन लोगों ने मिलने की जिद पकड़ ली थी, जब मालवीया ने बार-बार कहा तो फिर मैंने कहा कि ठीक है, आप मिला दीजिए, मुझसे भी मिलने आए थे, उन्होंने खुद पीसीसी अध्यक्ष से भी टाइम लिया था और बताया था कि हम वहां भी जाकर आशीर्वाद लेंगे, मिल लेंगे। ना ज्वाइनिंग की थी, ना चर्चा हुई ज्वाइनिंग की,. वो तो कार्यकर्ता थे और ज्वाइनिंग नेताओं की होती है। कांग्रेस में आंतरिक कलह के सवाल पर उन्होंने कहा कि कई मीडिया के हमारे साथी जो हमारे बड़े प्यारे हैं, उनकी बड़ी भूमिका होती है। इससे ज्यादा कुछ भी नहीं है, हम सब एक हैं, एक होकर चलेंगे, एक होकर सरकार बनाएंगे और राजस्थान में सरकार बननी निश्चित है।
pc- patrika





