Rajasthan: गहलोत का फिर से निशाना, मुख्यमंत्री जी को निकाय चुनावों में रोड शो करने की नौबत क्यों आई?

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने निकाय चुनाव में रोड शो करने को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पर निशाना साधा है। नगर निकाय चुनाव में मुख्यमंत्री के खुद रोड शो करने के सवाल पर अशोक गहलोत ने सोशल मीडिया के माध्यम से बड़ा बयान दिया है। उन्होंने एक्स के माध्यम से कहा कि अब कितनी बार मैं कह चुका हूं, कल मैंने पॉडकास्ट भी किया है। जोधपुर सहित पूरे प्रदेश के अंदर कांग्रेस का माहौल बन चुका है।

रोड शो की नौबत ही क्यों आई
मुख्यमंत्री जी को नगरीय निकाय चुनाव में रोड शो करने की नौबत क्यों आई? पहली बार इतिहास में कोई मुख्यमंत्री घूम रहे हैं। हमने तो अपने वक्त में कभी कैंपेन किया ही नहीं। ये लोकल चुनाव हैं, लोकल  नेता सक्षम होते हैं,उनमें दमखम होता है, वह योग्य होते है और जमीन से जुड़े होते हैं,  उन पर छोड़ना चाहिए चुनाव। आप सिंबॉलिक मीटिंग कर लो, अलग बात है पर आप पूरे राजस्थान में घूम रहे हो क्योंकि आपने कुछ काम किए ही नहीं।

लोगों में आक्रोश हैं
जानकारी के अनुसार अशोक गहलोत ने कहा कि लोगों में आक्रोश है, हमारे वक़्त में पट्टे देने के काम हो रहे थे, सड़कों के हो रहे थे, जो भी काम थे, प्रशासनिक काम भी थे, काम करने का एक माहौल था। शिकायतें तो देखो, हर गवर्नमेंट में रहती हैं। मैं दावा नहीं करता कि मेरे वक्त में कोई शिकायत नहीं थी पर  लाखों पट्टे दिए गए और  अब ये पट्टे दे नहीं पा रहे हैं। ढाई-तीन साल इनको हो गए हैं, 1 लाख पट्टे मुश्किल से दिए होंगे। तो मेरा मानना है कि ये अब चाहे कितने ही घूमो, कोई फर्क पड़ने वाला नहीं है। जनता मानस बना चुकी है।

pc-abp news