Business
Rajasthan Gold Silver Price:सोने चांदी के भावों में उतार चढ़ाव का दौर जारी, लेने जा रहे है तो चेक करले रेट
- byShiv
- 21 Apr, 2026
इंटरनेट डेस्क। देश में शादियों का सीजन चल रहा हैं और अंर्तराष्ट्रीय बाजार में अभी सोने के भावों में उतार चढ़ाव जारी है। इसका असर देश में भी देखने को मिल रहा है। ऐसे में बात राजस्थान की राजधानी जयपुर की करें तो आज 22 कैरेट सोने की कीमत 10 ग्राम के लिए ₹1,43,390 रह गई है, जो कल ₹1,43,840 थी। इस प्रकार 22 कैरेट सोने में ₹450 प्रति 10 ग्राम की गिरावट आई है।
वहीं 24 कैरेट सोने का भाव भी घटकर ₹1,50,560 प्रति 10 ग्राम हो गया है। कल यह ₹1,51,030 था, यानी इसमें ₹470 की कमी दर्ज की गई है। चांदी के भाव में आज कोई बदलाव नहीं हुआ है।
1 किलो चांदी आज भी ₹2,80,000 पर स्थिर बनी हुई है। कल भी चांदी का यही भाव था। राजस्थान के प्रमुख शहरों जयपुर, जोधपुर, उदयपुर, अजमेर, बीकानेर और जोधपुर में सोने-चांदी के रेट लगभग एक समान देखे जा रहे हैं।
pc- india tv hindi






