Rajasthan: कर्मचारियों और पेंशनर्स को सरकार की सौगात, बढ़ा दिया 2 प्रतिशत DA, 58 से हुआ 60 प्रतिशत
- byShiv
- 24 Apr, 2026
इंटरनेट डेस्क। केंद्र सरकार के कर्मचारियों के 2 प्रतिशत डीए हाइक की घोषणा के बाद अब राजस्थान सरकार ने राज्य कर्मचारियों और पेंशनधारियों को बड़ी राहत दी है। इसके तहत सीएम भजनलाल शर्मा के निर्देश पर गुरुवार को महंगाई भत्ता और महंगाई राहत में 2 प्रतिशत बढ़ोतरी को मंजूरी दी गई है। इससे राज्य कर्मचारियों और पेंशनर्स को महंगाई भत्ते में 2 प्रतिशत का इज़ाफ़ा होगा।
60 प्रतिशत हुआ
इस महंगाई भत्ते की बढ़ोतरी के बाद राज्य कर्मचारियों को अब 58 प्रतिशत से बढ़कर 60 प्रतिशत महंगाई भत्ता दिया जाएगा। इस आदेश से राज्य कर्मचारियों और पेंशनधारियों में काफी खुशी है।
आदेश के तहत प्रदेश में सातवें वेतनमान के तहत राज्य कर्मचारियों और पेंशनर्स को 1 जनवरी 2026 से 58 प्रतिशत से बढ़ाकर 60 प्रतिशत महंगाई भत्ता अथवा मंहगाई राहत देय होगी। इस निर्णय से लगभग 7.02 लाख कार्मिक एवं 5.44 लाख पेंशनर्स लाभान्वित होंगे। इसके साथ ही चार महीने का एरियर मिलेगा।
pc- aaj tak






