Rajasthan: भरतपुर में शादी के दौरान पति ने पत्नी को गोली मार खुद भी कर लिया सुसाइड, पत्नी की हालात गंभीर

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के भरतपुर जिले में एक बेहद खौफनाक और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शादी की खुशियां पल भर में मातम में बदल गई। जानकरी के अनुसार रूपबास थाना क्षेत्र के सिंघावली गांव में एक लग्न समारोह के दौरान एक पति ने अपनी पत्नी को गोली मार दी और उसके बाद खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इस खौफनाक वारदात के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई है।

क्या हैं पूरा मामला 
मीडिया रिपोटर्स की माने तो जानकारी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के आगरा जिले का रहने वाला राघवेंद्र पेशे से ट्रक ड्राइवर था। उसकी पत्नी राधिका के साथ शादी को 4 साल हो गए थे। राधिका भरतपुर के सिंघावली गांव में अपने चाचा की लड़की के लग्न समारोह में शामिल होने आई थी। बताया जा रहा है कि राधिका बिना अनुमति के इस शादी समारोह में आ गई थी, जिससे उसका पति राघवेंद्र काफी नाराज था। इसी बात को लेकर समारोह के दौरान ही पति-पत्नी के बीच जोरदार कहासुनी हो गई।

मार दी गोली
मीडिया रिपोटर्स की माने तो दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि राघवेंद्र गुस्से में अपनी पत्नी राधिका को घसीटते हुए एक कमरे में ले गया और दरवाजा बंद कर लिया. इसके बाद उसने राधिका को गोली मार दी। पत्नी को गोली मारने के तुरंत बाद राघवेंद्र ने उसी हथियार से खुद को भी गोली मार ली। गोली चलने की जोरदार आवाज सुनकर समारोह में मौजूद राधिका के परिजन तुरंत कमरे की तरफ भागे। जब उन्होंने कमरे का गेट तोड़ा, तो अंदर का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए। पति-पत्नी दोनों खून से लथपथ जमीन पर पड़े थे। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद पति राघवेंद्र को मृत घोषित कर दिया, वहीं, पत्नी राधिका की हालत बेहद नाजुक होने के कारण उसे प्राथमिक उपचार के बाद भरतपुर के जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। दंपती का एक 3 साल का मासूम बेटा भी है, जिसके सिर से पिता का साया उठ गया है।

pc-aaj tak