Rajasthan: एलपीजी संकट को लेकर जूली ने सरकार पर साधा निशाना, लोग कतारों में खड़े हैं
- byShiv
- 13 Mar, 2026
इंटरनेट डेस्क। देश के कई राज्यों में एलपीजी गैस की किल्लत देखने को मिल रही है। ऐसे में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने एलपीजी संकट को लेकर सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने मीटिंग ली थी और उसके बाद कहा था कि हालात ठीक है, लेकिन हालात कहां ठीक है? उन्होंने कहा कि लोग कतारों में खड़े हैं, ये सब क्या है।
मीडिया रिपोटर्स की माने तो जूली ने कहा कि सरकार एक श्वेत पत्र जारी कर रसोई गैस की उपलब्धता और अन्य जानकारी दे, नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री सब अच्छी बात का श्रेय खुद ले रहे थे तो अब संकट में भी मदद करनी चाहिए, अभी तक प्रधानमंत्री ने भी इस पर कुछ नहीं बोला।
जूली ने कहा कि ये कहते हैं डबल इंजन की सरकार है, तो दिखे तो सही कि डबल इंजन कहां है? इस संकट की घड़ी में जनता के लिए कुछ कीजिए ना, क्या सरकार मजे करने के लिए है क्या? उन्होंने कहा कि गैस नहीं मिली तो किसान बर्बाद हो जाएगा, रोजाना का खाना, दवाई-फर्टिलाइजर नहीं मिला तो क्या होगा?
pc- bhaskar






