Rajasthan Ka Mausam: राजस्थान में आज कैसा रहेगा मौसम? पूर्वी राजस्थान के इन जिलों में बारिश के आसार, जानें अन्य जिलों का हाल

PC: AAJ TAK

राजस्थान में 26 सितंबर को मौसम के दो अलग अलग रंग देखने को मिलेंगे। मौसम विभाग के अनुसार आज पूर्वी राजस्थान के कोटा, जयपुर और भरतपुर संभागों में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं पश्चिमी राजस्थान में मौसम शुष्क रहेगा  .

पूर्वी राजस्थान में कल कहां बारिश के आसार
26 सितंबर को यानी आज पूर्वी राजस्थान के कोटा, जयपुर और भरतपुर संभागों में कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना जताई गई है। जयपुर संभाग में कल कहीं-कहीं बारिश की संभावना है। इसी तरह कोटा और भरतपुर संभाग में भी कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है।  

 पश्चिमी राजस्थान में मौसम का हाल
पश्चिमी राजस्थान में 26 सितंबर को मौसम शुष्क रहने की संभावना है। पश्चिमी राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान फिलहाल 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना हुआ है।  यह सामान्य से करीब 4 से 5 डिग्री सेल्सियस अधिक है. मौसम विभाग के अनुसार आगामी 48 घंटे के बाद पश्चिमी राजस्थान के अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है।