Rajasthan: किरोड़ीलाल ने सीएम शर्मा को लिखा पत्र, डोटासरा के परिवार पर RAS परीक्षा में गड़बड़ी के लगाए आरोप, कर दी ये मांग
- byShiv
- 24 Jun, 2026
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान की राजनीति अभी ऐसे ही गरमा रही हैं, बीज निगम में घूस कांड के बाद विपक्ष जहां मंत्री किरोड़ीलाल मीणा को घेरने की कोशिश कर रहा था वहीं अब इसके उलट किरोड़ीलाल ने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। जानकारी के अनुसार राजस्थान की राजनीति में एक बड़ा चिट्ठी बम फूटा है। कृषि मंत्री किरोड़ीलाल मीणा ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा हैं और जांच की मांग की है।
खबरों की माने तो यह पत्र कांग्रेस के नेता और पीसीसी चीफ डोटासरा के लिए लिखा गया है। इसमें आरएएस भर्ती परीक्षा 2016 और 2018 को लेकर बड़ी बात कही गई हैं। कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने पीसीसी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और उनके परिजनों पर चयन प्रक्रिया में बड़े स्तर पर गड़बड़ी और फर्जी प्रमाण पत्रों के इस्तेमाल का गंभीर आरोप लगाया है।
मीडिया रिपोटर्स की माने तो किरोड़ी लाल मीणा ने मंत्री ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर एफआईआर दर्ज कराने और गहन जांच की मांग की है। शिकायत के मुख्य केंद्र में डोटासरा के पुत्र अविनाश सिंह का चयन है। आरोप है कि मुख्य परीक्षा में 343 अंक पाने वाले अविनाश को साक्षात्कार में 85 अंक देकर अकाउंट्स सर्विस में सिलेक्ट कराया गया। वहीं दूसरी तरफ गरिमा जिंदल ने मुख्य परीक्षा में सर्वाधिक 425 अंक प्राप्त किए थे, लेकिन उन्हें साक्षात्कार में महज 25 अंक देकर चयन से बाहर कर दिया गया।
pc- hpnews.in





