Rajasthan: जाने कैसे हुई साध्वी प्रेम बाईसा की मौत, बताया जा रहा ये कारण, एफएसएल रिपोर्ट में ये बात आई सामने!
- byShiv
- 14 Feb, 2026
इंटरनेट डेस्क। जोधपुर में साध्वी प्रेम बाईसा की मौत का मामला अब सुलझता सा नजर आ रहा है। जानकारी के मुताबिक, पुलिस को अंतिम पोस्टमार्टम रिपोर्ट सौंपी गई है। जिसमें आशंका जताई गई हैं कि प्रेम बाईसा की मौत अस्थमा अटैक से हुई है। माना जा रहा है कि साध्वी की मौत सांस रुकने से हुई है, हालांकि, रिपोर्ट सामने आने के बाद ही पूरी तरह से कारण स्पष्ट हो पाएगा।
मीडिया रिपोटर्स की माने तो 28 जनवरी को आश्रम में संदिग्ध मौत के बाद 29 जनवरी को पिता ने केस दर्ज कराया था। इसके बाद से मौत की वजहों को लेकर कई तरह के अटकलें सामने आ रही हैं। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया और विसरा जांच के लिए सैंपल भेजे थे।
पोस्टमार्टम की प्रक्रिया जोधपुर स्थित महात्मा गांधी अस्पताल में हुई थी। करीब 11 दिनों के इंतजार के बाद आई एफएसएल रिपोर्ट में किसी भी प्रकार के जहर की पुष्टि नहीं हुई है। शरीर में किसी भी तरह के अप्राकृतिक कारणों के संकेत नहीं मिले हैं। इस रिपोर्ट के सामने आने के बाद जहर दिए जाने की आशंका पर विराम लग गया था।
pc- ndtv.in






