Rajasthan: मदन राठौड़ ने कहा, गहलोत पायलट को आज भी मानते हैं बच्चा, बहुरूपिया वाले बयान पर किया अग्रवाल का बचाव
- byShiv
- 28 Apr, 2026
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच तीखी बयानबाजी का दौर जारी है। भाजपा के प्रदेश प्रभारी राधा मोहन दास अग्रवाल के बहरूपिया और बाहरी वाले बयान से शुरू हुआ यह विवाद अब पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ तक भी पहुंच गया है।
मीडिया रिपोटर्स की माने तो मंगलवार को मीडिया से बातचीत करते हुए मदन राठौड़ ने अशोक गहलोत के उस बयान पर चुटकी ली, जिसमें गहलोत ने कहा था कि पायलट के दोनों पैर कांग्रेस में हैं। राठौड़ ने गहलोत के इस बयान को पायलट का अपमान बताते हुए कहा, गहलोत आज भी पायलट को बच्चा मानते हैं, जबकि वे लंबे समय से राजनीति में सक्रिय हैं और कई बड़े पदों की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।
पायलट को बहुरूपिया कहने वाले राधा मोहन दास अग्रवाल का बचाव करते हुए राठौड़ ने कहा, इसका अर्थ नकारात्मक नहीं है। सचिन पायलट का व्यक्तित्व सौम्य और प्रभावशाली है, लेकिन जरूरत पड़ने पर वे रौद्र रूप भी अपना लेते हैं। अपने पिता के साथ हुए व्यवहार के वक्त पायलट का एक अलग ही रूप सामने आया था, इसलिए उन्हें बहरूपिया कहा गया।
pc- firstindia.co.in





