Rajasthan: महेंद्रजीत सिंह मालवीय ने कहा कि भाजपा मेरे लायक नहीं, होने जा रही फिर से घर वापसी

इंटरनेट डेस्क। कांग्रेस को छोड़कर भाजपा में शामिल हुए महेंद्रजीत सिंह मालवीय ने भाजपा छोड़ दी हैं, उनका 2 साल में ही भाजपा से मन भर गया हैं और वो यह भी कह रहे हैं की उनका यहा दम घुट रहा है। अब बताया जा रहा हैं कि वो जल्द ही घर वापसी करेंगे। यानी वे भाजपा को छोड़कर फिर से कांग्रेस में शामिल होने वाले हैं। मालवीय ने कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा से मुलाकात ही है। प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जुली से भी मुलाकात की है।

करना चाहते हैं घर वापसी
मीडिया रिपोटर्स की माने तो इन मुलाकातों के दौरान उन्होंने कांग्रेस नेताओं से आग्रह किया कि वे घर वापसी करना चाहते हैं। कांग्रेसी नेताओं की हरी झंडी मिल चुकी है। आने वाले दिनों में वे फिर से कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करेंगे। वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव में महेंद्रजीत सिंह मालवीय कांग्रेस के टिकट पर विधायक बने थे। उन्होंने बागीदौरा से सीट से चुनाव जीता था। चुनाव जीतने के कुछ महीने बाद ही फरवरी 2024 में कांग्रेस का दामन छोड़ते हुए भाजपा की सदस्यता ले ली। इस दौरान उन्होंने विधायक पद से इस्तीफा भी दिया था। 

लड़वाया था लोकसभा चुनाव
मीडिया रिपोटर्स की माने तो भाजपा ने उन्हें लोकसभा चुनाव में डूंगरपुर बांसवाड़ा से टिकट देकर चुनाव लड़ने का मौका दिया लेकिन वे चुनाव जीत नहीं पाए। लोकसभा चुनाव हारने के बाद से वे राजनीति की मुख्य धारा से किनारा हो गए। अब दो साल बाद वे फिर से कांग्रेस परिवार में शामिल होंगे। जयपुर के कांस्टिट्यूशन क्लब में कांग्रेस नेताओं से मिलने के बाद मीडिया से बात करते हुए महेंद्रजीत सिंह मालवीय ने कहा कि भाजपा मेरे लायक नहीं लगती है। मेरे कार्यकर्ता और क्षेत्र की जनता भी यही चाहती है कि मैं कांग्रेस में रहूं।

pc- abp news