Rajasthan: प्रदेश की भजनलाल सरकार का बड़ा फैसला, सड़कों की स्थिति सुधारने के लिए 3,232 कार्यों को दी मंजूरी

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान सरकार ने सड़कों की स्थिति सुधारने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। जानकारी के अनुसार बजट 2026-27 की घोषणा को धरातल पर उतारते हुए प्रदेशभर में नॉन-पैचेबल और मिसिंग लिंक सड़कों के निर्माण के लिए 2,101.16 करोड़ रुपये की लागत से 3,232 कार्यों को मंजूरी दी गई है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के इस फैसले से प्रदेश के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के बीच सड़क संपर्क बेहतर होगा। साथ ही लोगों के लिए आवागमन अधिक सुगम और सुरक्षित बनने की उम्मीद है।

सड़क नेटवर्क होगा मजबूत
मीडिया रिपोटर्स की माने तो इसके चलते प्रदेश के हर गांव, कस्बे और शहर को गुणवत्तापूर्ण सड़क नेटवर्क से जोड़ने की दिशा में लगातार काम किया जा रहा है। सरकार का मानना है कि मजबूत सड़क ढांचा विकास की रफ्तार बढ़ाने के साथ ही आर्थिक गतिविधियों को भी नई गति देगा।

जनता को मिलेगी बड़ी राहत
खबरों के अनुसार इन सड़क कार्यों से किसानों को अपनी उपज बाजार तक पहुंचाने में सुविधा मिलेगी.।युवाओं को शिक्षा और रोजगार के बेहतर अवसर मिल सकेंगे, जबकि उद्यमियों और व्यापारियों को भी परिवहन के क्षेत्र में लाभ होगा।

pc- navbharat