Rajasthan: सांसद हनुमान बेनीवाल ने भजनलाल सरकार पर साधा निशाना, पूछ लिया ये सवाल
- byShiv
- 30 Apr, 2026
इंटरनेट डेस्क। नागौर सांसद और आरएलपी प्रमुख हनुमान बेनीवाल ने संपर्क पोर्टल को लेकर प्रदेश की भजनलाल सरकार पर निशाना साधा हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर संपर्क पोर्टल से जुड़ी एक खबर को पोस्ट किया है। उन्होंने इस संबंध में सीएम भजनलाल शर्मा से तीन प्रश्नों का जवाब मांगा है। हनुमान बेनीवाल ने आज एक्स के माध्यम से कहा कि राजस्थान में “संपर्क पोर्टल”आम जनता की समस्याओं के समाधान का जरिया बनना था, लेकिन हकीकत कुछ और ही कहानी बयां कर रही है।
मीडिया रिपोटर्स की माने तो उन्होंने लिखा नागौर सहित कई जगहों से लगातार शिकायतें मिल रही हैं कि बिना समस्या का समाधान किए ही अधिकारियों द्वारा शिकायतों को “निस्तारित” दिखा दिया जाता है। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से हमारे प्रश्न है कि कागजों में समाधान, जमीन पर वही पुरानी समस्या,क्या यही है आपकी सरकार का जवाबदेही मॉडल? क्या आपकी सरकार का “समाधान”सिर्फ आंकड़ों में सुधार तक सीमित रह गया है? अगर जनता की आवाज सिर्फपोर्टल पर दबाई जा रही है, तो फिर इस व्यवस्था का क्या औचित्य?
बेनीवाल ने कही कि अधिकारियों ने सम्पर्क पोर्टल के जो हालात बना रखे है वो न केवल व्यवस्था पर सवाल है, बल्कि जनता के विश्वास को भी कमजोर करता है।
pc- Bhaskar





