Rajasthan: नरेश मीणा ने कहा जीवन भर नहीं जाउंगा भाजपा में, बताया आरक्षण विरोधी पार्टी

इंटरनेट डेस्क। नरेश मीणा 2028 के विधानसभा चुनावों की तैयारी में अभी से ही जुट गए है। बूंदी के नैनवां में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नरेश मीणा ने आदिवासी मीणा समाज की सत्ता में भागीदारी पर बात की। नरेश मीणा ने कहा कि हाड़ोती में आदिवासी मीणा समाज की संख्या पर्याप्त होने के बावजूद राजनीतिक रूप से उसे हाशिए पर रखा गया है।

वहीं नरेश मीणा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आठ महीने जेल में रहने और 32 मुकदमे झेलने के बावजूद उन्होंने सार्वजनिक रूप से घोषणा की है कि वे जीवन भर भाजपा में नहीं जाएंगे। 

मीडिया रिपोटर्स की माने तो उन्होंने भाजपा को आरक्षण विरोधी पार्टी बताते हुए कहा कि यह दलित और आदिवासी समाज के हितों के खिलाफ काम करती है। उन्होंने अंता विधानसभा उपचुनाव में भाजपा का टिकट ठुकराने की बात भी कही।

pc- news tak