Rajasthan: प्राध्यापक 'कृषि' भर्ती के लिए अब आपके पास होनी चाहिए ये डिग्री, नहीं तो हो जाएगी परेशानी
- byShiv
- 18 Jul, 2025

इंटरनेट डेस्क। आप भी अगर प्राध्यापक (कृषि) भर्ती की तैयारी कर रहे हैं तो फिर ये खबर आपके लिए काम की है। जी हां राजस्थान शिक्षा (राज्य एवं अधीनस्थ) सेवा में प्राध्यापक (कृषि) के पद पर सीधी भर्ती हेतु योग्यता में अब आईसीएआर के स्थान पर यूजीसी से मान्यता प्राप्त डिग्री मान्य होगी। मीडिया रिपोटर्स की माने तो राज्य सरकार ने इसके लिए निर्णय लिया है।
इस बात की जानकारी उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेम चन्द बैरवा ने मीडिया को दी है। उन्होंने बताया कि राजस्थान शिक्षा (राज्य एवं अधीनस्थ) सेवा में प्राध्यापक (कृषि) के पद पर सीधी भर्ती हेतु योग्यता में आईसीएआर के स्थान पर यूजीसी से मान्यता प्राप्त डिग्री को मान्य किया गया है।
इसी प्रकार, एनसीटीई से मान्यता प्राप्त संस्थानों से प्राप्त बीएड को ही मान्य किया गया है। इसके लिए राजस्थान शिक्षा (राज्य एवं अधीनस्थ) सेवा नियम-2021 में संशोधन किया जा रहा है।
pc-training.com.au