Rajasthan: धनतेरस की वजह से बदली पंचायतराज चुनावों की तारीखें, जाने नया शेड्यूल क्या है
- byShiv
- 06 Oct, 2026
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में पंचायती राज चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने चुनाव कार्यक्रम में संशोधन किया है। बता दें कि पहले धनतेरस पर्व के दिन भी वोटिंग होनी थी, लेकिन अब तारीखों में बदलाव किया गया है। संशोधित कार्यक्रम के तहत तीनों चरणों में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव से संबंधित पोलिंग पार्टियों के प्रस्थान की तारीख में बदलाव किया गया है।
राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से जारी संशोधित कार्यक्रम के अनुसार प्रथम चरण की पोलिंग पार्टियों का प्रस्थान अब 21 अक्टूबर को होगा, जबकि जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए मतदान 22 अक्टूबर को कराया जाएगा। इसी तरह द्वितीय चरण में पोलिंग पार्टियां 27 अक्टूबर को रवाना होंगी और 28 अक्टूबर को जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्यों के लिए मतदान होगा।
तृतीय चरण में पोलिंग पार्टियों का प्रस्थान 2 नवंबर को होगा और जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्यों के लिए मतदान 3 नवंबर को कराया जाएगा, तृतीय चरण में पंच और सरपंच के लिए मतदान 5 नवंबर को होगा, जबकि वार्ड पंचों की ओर से उपसरपंच का अप्रत्यक्ष चुनाव 6 नवंबर को पूर्वाह्न में कराया जाएगा। आयोग ने स्पष्ट किया है कि केवल संशोधित तिथियों को छोड़कर बाकी चुनाव कार्यक्रम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। बता दें कि इस बार 8 नवंबर की दिवाली हैं और ऐसे मे 6 नवंबर को धनतेरस का त्योहार हैं, ऐसे में तारीखें बदली गई है।
pc- danik bhaskar





