Rajasthan: पायलट का बड़ा बयान, सोनम वांगचुक के मामले में सरकार भारी दबाव में, असंतोष हैं चरम पर

इंटरनेट डेस्क। जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल कर रहे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को आज पुलिस ने जबरन अस्पताल में भर्ती करवा दिया है। वांगचुक को ले जाने के दौरान जंतर मंतर पर बैठे लोगों और पुलिस में झड़प भी हुई। सोनम वांगचुक को लेकर अब प्रतिक्रियाओं का बाजार गर्म हो गया है। इस मामले पर कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने भी नाराजगी जाहिर की है।

क्या कहा पायलट ने
मीडिया रिपोटर्स की माने तो कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा, यह सरकार की पूरी तरह से गलत नीति है, सोनम वांगचुक लगभग 20 दिनों से उपवास कर रहे हैं, युवाओं के भविष्य और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर भूख हड़ताल पर हैं। फिर भी, सरकार ने न तो कोई बातचीत की, न ही कोई चर्चा शुरू की और न ही इस मामले को स्वीकार किया। 

खबरों की माने तो इस मौके पर कांग्रेस नेता ने आगे कहा, अब बढ़ते राष्ट्रीय प्रभाव और बढ़ते जन दबाव को देखते हुए, वे जवाबदेही से बचने के लिए उन्हें जबरन अस्पताल ले जा रहे हैं। अगर सरकार ने बातचीत शुरू की होती और उनकी मांगें मान ली होतीं तो यह कहीं बेहतर होता। उन्हें जबरन अस्पताल ले जाना स्पष्ट रूप से दर्शाता है कि सरकार भारी दबाव में है, असंतोष चरम पर है, और उन्हें जबरन अस्पताल ले जाना जन आक्रोश को कम करने के बजाय और भड़काएगा।

pc- aaj tak