Rajasthan Politics: नगर निकायों, पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों को लेकर डोटासरा ने साधा सरकार पर निशाना
- byShiv
- 26 Mar, 2025

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने राज्य की बीजेपी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने नगर निकायों एवं पंचायती राज संस्थाओं का चुनाव समय पर न करवाने का आरोप लगाते हुए कहा कि वह संविधान एवं कानून का उल्लंघन कर रही है।
मीडिया रिपोटर्स की माने तो उन्होंने कहा, एक राष्ट्र-एक चुनाव के नाम पर राजस्थान सरकार पंचायती राज संस्थाओं एवं नगर निकायों का चुनाव टाल रही है तथा प्रशासक के माध्यम से जनप्रतिनिधियों का अधिकार छीन रही है। इस तरह वह ग्रामीण एवं शहरी इलाकों के विकास को अवरुद्ध कर रही है।
डोटासरा ने कहा कि राज्य सरकार नगर निकायों एवं पंचायती राज संस्थाओं का परिसीमन एवं पुनर्गठन नियमों एवं जनभावनाओं के बजाय राजनीतिक दुर्भावना के आधार पर कर रही है। डोटासरा ने कहा कि एक राष्ट्र-एक चुनाव के नाम पर पंचायती राज संस्थाओं एवं नगर निकाय का चुनाव नहीं करवाया जाना भारत के संविधान एवं भारतीय कानून का सीधा उल्लंघन होने के साथ ही जनता के अधिकारों के साथ खिलवाड़ भी है।
pc- deccanherald.com