Rajasthan Politics: पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कर बैठे सीएम भजनलाल से ये मांग, लेकिन भाजपा मुश्किल से कर पाएगी पूरी....

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने कार्यकाल में शुरू हुई महिलाओं को फ्री स्मार्टफोन दी जाने वाली योजना को लेकर भजनलाल सरकार पर निशाना साधा है। पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने इस योजना को फिर से शुरू करने की भजनलाल सरकार ने मांग की है। 

अशोक गहलोत ने इस संबंध में एक्स के माध्यम से कहा कि टैबलेट की संख्या गिनाने वाली सरकार से अपने स्मार्टफोन का इंतजार कर रही हैं लाखों महिलाएं। बार-बार मुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री अपने सवा साल में बार-बार 88,000 टैबलेट बांटने का उदाहरण देते हैं। शायद उन्हें जानकारी में नहीं आया कि टैबलेट वितरण की घोषणा हमारी सरकार ने आखिरी वर्ष में की थी।

महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य के साथ हमारी सरकार ने प्रदेश के सभी 1 करोड़ 19 लाख चिरंजीवी परिवार की महिला मुखियाओं को तीन साल की इंटरनेट कनेक्टिविटी के साथ स्मार्टफोन देना शुरू किया था। योजना के पहले चरण में लगभग 35 लाख महिलाओं को स्मार्टफोन दिए गए।  भाजपा सरकार ने आते ही इस योजना को बन्द कर दिया।

pc- aaj tak