Rajasthan Politics: पूर्व सीएम गहलोत ने मुख्यमंत्री से कर दी ये बड़ी मांग, भजनलाल को लेना पड़ सकता हैं फैसला
- byShiv
- 18 Mar, 2025

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। साथ ही किसानों की उपेक्षा का आरोप लगाया है, उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके लिखा, सरसों की फसल बाजार में आ चुकी है, लेकिन अभी तक एमएसपी पर सरकारी खरीद शुरू नहीं हुई, जबकि गेहूं की कटाई से पहले ही एमएसमपी पर खरीद का पंजीकरण शुरू कर दिया गया है।
गहलोत ने कहा कि भाजपा ने घोषणा पत्र में गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2700 रुपये प्रति क्विंटल करने का वादा किया था, लेकिन अब तक इसे लागू नहीं किया गया है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पहले मूंगफली की सरकारी खरीद में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार की शिकायतें आई थीं।
पूर्व मुख्यमंत्री ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा यह सरकार किसानों को नहीं बिजली दे पा रही है, ना पानी और ना ही उनकी उपज का सही दाम। राज्य सरकार को तुरंत इस ओर ध्यान देना चाहिए।
pc- aaj tak