Rajasthan Politics: इंदिरा गांधी पर टिप्पणी को लेकर पायलट का सरकार पर निशाना, मंत्री की गलती पर भी
- byShiv
- 25 Feb, 2025
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान विधानसभा में लगातार चार दिनों से गतिरोध जारी है, बीजेपी के मंत्री अविनाश गहलोत द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के खिलाफ टिप्पणी को लेकर कांग्रेस लगातार धरना प्रदर्शन कर रही है। हालांकि विधानसभा के अंदर चल रहा धरना समाप्त हो चुका हैं, लेकिन गतिरोध अभी समाप्त नहीं हुआ है। कांग्रेस के 6 विधायकों को निलंबित कर देने के बाद भी यह गतिरोध रुकने का नाम नहीं ले रहा है।
सचिन पायलट ने क्या कहा
वहीं सोमवार को सदन में कांग्रेस के दिग्गज नेता सचिन पायलट भी पहुंचे थे। सचिन पायलट ने भी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने कहा कि समझौते की बात भी हुई कांग्रेस नेताओं ने गतिरोध पर खेद प्रकट किया, लेकिन सरकार की बारी आई तो खेद प्रकट करने से पीछे हट गए सरकार की मंशा ही नहीं है कि सदन चलने दिया जाए। सचिन पायलट ने कहा कि जहां संसद में बाबा साहेब का अपमान किया जाता है, वहीं राजस्थान विधानसभा में पूर्व प्रधानमंत्री जो शहीद हुई है उनके खिलाफ टिप्पणी की जाती है, जिस पर मुख्यमंत्री को स्पष्टीकरण देना चाहिए। पायलट ने कहा उस पर मंत्री की पीठ थपथपाई जाती है। सरकार इस तरह की टिप्पणी कर गतिरोध पैदा करना चाहती है कि सदन चले नहीं और सदन में सवाल पूछे न जाए जिससे की सरकार को जवाब देना नहीं पड़े।
जानबूझकर किया गया ये कामः पायलट
मीडिया रिपोटर्स की माने तो सचिन पायलट ने कहा, पहली बार जो मंत्री बने हैं, कोई जिक्र इंदिरा जी का था ही नहीं, प्रश्न काल में जानबूझकर बिना संदर्भ उनका जिक्र किया गया। और उससे बड़ी बात यह है कि जो प्रदेश के प्रभारी है बीजेपी के अग्रवाल जी वह क्या टिप्पणी कर रहे हैं, वह जिम्मेदारी व्यक्ति हैं उनका मंत्री को बुलाना चाहिए कि हमारे देश को कोई पूर्व प्रधानमंत्री हो, उसके खिलाफ सदन के पटल पर.. आप चुनाव में बोलो भाषण में बोलो वह अलग बात है. लेकिन सदन के पटल पर शपथ लिया हुआ मंत्री एक देश की पूर्व प्रधानमंत्री और शहीद प्रधानमंत्री के बारे में ऐसी बात बोलता है और प्रदेश के प्रभारी उसका पीठ थपथपा रहे हैं। सरकार में यह मंशा बन गई है कि इस प्रकार का काम करो.. सदन को बंद रखो।
pc- india tv hindi





