Rajasthan Politics: कांग्रेस नेता जूली पहुंचे राम मंदिर तो भाजपा के नेता ने गंगाजल छिड़कर किया शुद्धिकरण, वीडियो हुआ वायरल तो मच गया बवाल
- byShiv
- 08 Apr, 2025
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी के नेता ज्ञान देव अहूजा ने बैठे बिठाएं एक नई परेशानी मौल ले ली हैं और वो भी पार्टी सहित। जी हां ज्ञानदेव ने कांग्रेस के दलित नेता टीकाराम जूली के अलवर स्थित राम मंदिर में पूजा करने के बाद परिसर में गंगाजल छिड़क कर शुद्धिकरण किया, जिसका वीडियो सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस मामले का लेकर उनकी जमकर आलोचना की जा रही है, तो वहीं, दूसरी तरफ बीजेपी ने उनके इस कृत्य से किनारा कर लिया है।
क्या कहा जूली ने
मीडिया रिपोटर्स की माने तो घटना को लेकर टीकाराम जूली ने कहा कि आहूजा की हरकत से भाजपा की मानसिकता का पता चलता है, उन्होंने कहा कि- मैंने विधानसभा में अस्पृ्श्यता का मुद्दा उठाया था, और इसके खिलाफ अभियान चलाऊंगा, भाजपा मेरी दलित पहचान के कारण मंदिर का शुद्धिकरण कर रही है यह न केवल मेरी आस्था पर हमला है बल्कि अस्पृश्यता से संबंधित अपराधों का बढ़ावा देगा।

पूर्व सीएम अशोक गहलोत क्या बोले
वहीं राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने मामले पर बयान देते हुए कहा कि जूली के मंदिर जाने के बाद गंगाजल छिड़कना दलितों के प्रति भाजपा की दुर्भवना को दिखाता है, 21वीं सदी में सभ्य समाज में ऐसी संकीर्णता स्वीकार्य नहीं, उन्होंने मुख्यमंत्री और प्रदेश भाजपा से सवाल किया कि क्या वे अपने वरिष्ठ नेता के इस व्यवहार से सहमत है। वहीं बीजेपी के प्रदेश प्रमुख मदन राठौर ने आहूजा के इस काम से किनारा कर लिया, उन्होंने कहा- पार्टी इस तरह के कृत्यों का समर्थन नहीं करती, मैंने आहूजा से बात की है. मुझे समझ नहीं आ रहा कि उन्होंने ऐसी टिप्पणी क्यों की।
pc- wikipedia.org, tv9, business-standard.com,





