Rajasthan: निजी बस ऑपरेटरों की हड़ताल हुई समाप्त, होली से पहले लोगों को मिलेगी राहत
- byShiv
- 27 Feb, 2026
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में चल रही बसों की हड़ताल आखिरकार खत्म हो गई। राज्य सरकार की सक्रिय पहल और सकारात्मक संवाद के बाद निजी बस ऑपरेटरों ने हड़ताल समाप्त करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशों की पालना में परिवहन मुख्यालय में आयोजित अहम बैठक के बाद यह निर्णय लिया गया।
परिवहन मुख्यालय में आयोजित बैठक में राज्य सरकार के प्रतिनिधियों और निजी बस ऑपरेटरों के बीच विस्तृत चर्चा हुई। वार्ता का माहौल सकारात्मक रहा, जिसके परिणामस्वरूप हड़ताल समाप्त करने की घोषणा की गई। प्रशासन की ओर से ऑपरेटरों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया और कई बिंदुओं पर सहमति बनाई गई।
बस ऑपरेटर एसोसिएशन के अध्यक्ष ने जानकारी दी कि उनकी कुछ प्रमुख मांगों पर तत्काल सहमति बन गई है। वहीं अन्य मांगों को आवश्यकता और प्राथमिकता के आधार पर चरणबद्ध तरीके से निस्तारित करने का आश्वासन दिया गया है। इस भरोसे के बाद ऑपरेटरों ने हड़ताल समाप्त करने का निर्णय लिया।
pc-tv9






