Rajasthan: राजस्थान भाजपा प्रभारी ने सचिन पालयट को बताया बहरूपिया, कहा टोंक तो दूर वो तो राजस्थान के भी नहीं...
- byShiv
- 28 Apr, 2026
इंटरनेट डेस्क। भारतीय जनता पार्टी के राजस्थान प्रभारी राधा मोहन दास अग्रवाल ने सोमवार को बिना नाम लिए कांग्रेस नेता और टोंक से विधायक सचिन पायलट पर तीखा हमला बोला। बता दें की पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन सोमवार को टोंक के दौरे पर थे। राधा मोहनदास भी उनके ही साथ थे। यहीं उन्होंने कहा कि टोंक का विधायक बहरूपिया हैं और स्थानीय निवासी नहीं होने के बावजूद वह यहां से विधायक बन गए।
क्या बोले
मीडिया रिपोटर्स की माने तो उन्होंने टोंक विधानसभा क्षेत्र के राजनीतिक इतिहास की ओर इशारा करते हुए कहा,’ टोंक में ही हमारे विधायक हुआ करते थे। एक लंबी पंरपरा रही है टोंक की। आज एक बहरूपिया टोंक का विधायक बन गया।। उन्होंने आरोप लगाया कि टोंक के मौजूदा विधायक न तो टोंक और न ही राजस्थान के रहने वाले हैं। अग्रवाल ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सचिन पायलट का स्पष्ट नाम हालांकि नहीं लिया।
बोला हमला
मीडिया रिपोटर्स की माने तो अग्रवाल ने कहा, आश्चर्य होता है कि वह आपके टोंक के निवासी भी नहीं। टोंक तो बहुत दूर वह आपके राजस्थान के भी निवासी नहीं। उन्होंने कहा,’ मैं भी उत्तर प्रदेश से आता हूं और राजस्थान का प्रभारी भाजपा हूं। लेकिन मैं सपने में नहीं सोचूंगा कि मैं राजस्थान से किसी क्षेत्र का विधायक बन जाउं। है मेरे पास उत्तर प्रदेश। उत्तर प्रदेश का भगौड़ा नहीं हूं मैं। उत्तर प्रदेश का मजबूत राजनेता हूं। उत्तर प्रदेश से राजनीति कर सकता हूं।
pc- abp news






