Rajasthan: रवींद्र सिंह भाटी ने कहा, किरोड़ीलाल संघर्ष की भट्टी से निकलकर यहां तक पहुंचे हैं
- byShiv
- 11 Jun, 2026
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान की सियासत में इन दिनों किरोड़ी लाल मीणा का नाम उछल रहा है। कारण हैं बिज निगम में घूसकांड और इसके मामले में ही उनका नाम उछाला जा रहा है। इस बीच किरोड़ी खुद कह चुके हैं की कोई साबित कर दें तो मैं इस्तीफे के लिए भी तैयार हूं। इस्तीफे की मांग भी विपक्ष कर रहा है, लेकिन किरोड़ी मीणा को हनुमान बेनीवाल के समर्थन के बाद अब निर्दलीय विधायक रवींद्र सिंह भाटी का भी समर्थन मिलता दिख रहा है।
खबरों की माने तो विधायक रवींद्र सिंह भाटी ने कहा कि किरोड़ी लाल मीणा बड़े नेता हैं और संघर्ष की भट्टी से निकलकर यहां तक पहुंचे हैं। भाटी ने कहा कि आज जो हो रहा है, वह सबको पता है, मजबूत नेताओं के लिए ऐसी परिस्थितियां कोई बड़ी बात नहीं होती।
उन्होंने कहा कि राजनीति में साजिश और षड्यंत्र जैसी बातें होती रहती हैं और जल्द ही पूरे घटनाक्रम की वास्तविक स्थिति सामने आ जाएगी। भाटी ने यह भी कहा कि पिछली सरकार के समय आमजन, वंचितों और मजदूरों की आवाज उठाने वालों में किरोड़ी लाल मीणा प्रमुख नेताओं में शामिल रहे हैं।
pc- oneindia.com





