Rajasthan: सचिन पायलट को मिल सकती हैं बड़ी जिम्मेदारी, बनाया जा सकता हैं राजस्थान कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम और कांग्रेस नेता सचिन पायलट को फिर से बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। मीडिया रिपोटर्स की माने तो उन्हें एक बार फिर से राजस्थान कांग्रेस का प्रदेशाध्यक्ष बनाए जाने की चर्चा है। बता दें कि सचिन पायलट इसके पहले भी राजस्थान कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष रह चुके है और उनके नेतृत्व में ही पार्टी ने 2018 के चुनावों में जीत भी दर्ज की थी।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो कांग्रेस हाइकमान सचिन पायलट को ये नई जिम्मेदारी देकर फिर से राजस्थान भेेज सकता हैं। प्रदेश में लगभग ढ़ाई साल के बाद में विधानसभा चुनाव होने हैं और ऐसे में पार्टी एक बार फिर से प्रदेश में पार्टी की कमान पायलट के हाथों में दे सकती है। पिछले कई दिनों से कांग्रेस में लगातार नेतृत्व परिवर्तन देखने को मिल रहा है।

हाल ही में कर्नाटक में सिद्धारमैया को सीएम के पद से हटाकर युवा डीके शिवकुमार को मुख्यमंत्री बनाया गया है। साथ ही केरल में पुराने और अनुभवी नेताओं को दरकिनार कर कांग्रेस ने वीडी सतीशन को मुख्यमंत्री बनाया है। राजस्थान में काफी लंबे समय से अशोक गहलोत बनाम सचिन पायलट की लड़ाई चलती रही है। ऐसा लगता है कि सचिन पायलट को राजस्थान कांग्रेस के अध्यक्ष की कमान सौंप कर युवाओं पर भरोसा जताने का जो ट्रेंड चला आ रहा है कर्नाटक और केरल के बाद अब राजस्थान में इसका एक्शन देखने को मिल सकता है।

pc- aaj tak