Rajasthan: सतीश पूनिया को एक ही दिन बाद एक और नई जिम्मेदारी, बनाया गया पंजाब का प्रभारी
- byShiv
- 18 Aug, 2026
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद सतीश पूनिया को एक के बाद एक नई जिम्मेदारी मिलती जा रही है। एक दिन पहले ही पूनिया को पार्टी ने राष्ट्रीय महामंत्री बनाया था। इसके बाद आज एक और बड़ी जिम्मेदारी मिली है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने उत्तर प्रदेश, पंजाब और गुजरात के लिए नए राज्य प्रभारी और सह-प्रभारी नियुक्त किए हैं।
इनमें पंजाब के लिए सतीश पूनिया को प्रभारी बनाया गया है। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने तीन अहम राज्यों में अपने संगठन को मजबूत करने के लिए के लिए आज ये बड़ा कदम उठाया है।
पूनियां सितंबर 2019 से मार्च 2023 तक राजस्थान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रहे। यह वह दौर था जब भाजपा राजस्थान में विपक्ष में थी। इस दौरान उन्होंने संगठन को सक्रिय रखने के साथ सरकार के खिलाफ राजनीतिक और संगठनात्मक मोर्चा मजबूत करने पर जोर दिया। उनके प्रदेश अध्यक्ष रहते निकाय चुनावों में भाजपा ने भी बेहतर प्रदर्शन किया।
pc- abp news






