Rajasthan: सतीश पूनिया ने एक ही दिन में की दो पूर्व सीएम के साथ मुलाकात, भाजपा के कई बड़े नेताओं के साथ हुई....
- byShiv
- 31 Mar, 2025

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के पूर्व भाजपा अध्यक्ष और हरियाणा के प्रभारी सतीश पूनिया एक बार फिर चर्चा में हैं। कारण यह हैं की वो चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के मौके पर उन्होंने राजस्थान के कई वरिष्ठ नेताओं से मुलाकातें की। 30 मार्च को हुई मुलाकातें कई मायनों में अलग है। सबसे अहम बात यह है कि पूनिया ने एक ही दिन में राजस्थान के दो पूर्व मुख्यमंत्रियों से मुलाकात की।
पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से पूनिया ने शिष्टाचार भेंट की। भले ही ये मुलाकात सामान्य रही हो लेकिन सियासी गलियारों में यह चर्चाएं हैं कि आने वाले दिनों में पूनिया राजस्थान के सबसे महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा सकते हैं।
भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने रविवार 30 मार्च को राजस्थान के कई बड़े नेताओं इनमें पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और पूर्व सीएम अशोक गहलोत शामिल हैं। साथ ही वे डिप्टी सीएम दीया कुमारी से भी मिले। पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी और पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी से भी सतीश पूनिया ने मुलाकातें की। इससे ठीक एक दिन पहले ही पूनिया पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से मिलकर आए थे।
pc- navbharat