Rajasthan: बीजेपी में हो सकता हैं बड़ा बदलाव, प्रदेशाध्यक्ष के लिए लाइन में हैं ये नेता
- byEditor
- 11 Jun, 2024
![](/storage/11-06-2024/1718085713_126866.jpg)
इंटरनेट डेस्क। लोकसभा चुनावों का मौसम समाप्त हो चुका हैं, नई सरकार का गठन हो चुका हैं और उसके साथ ही देश को नए मंत्री भी मिल चुके है। ऐसे में राजस्थान से भी मोदी कैबिनेट में चार मंत्रियों को जगह मिली है। वैसे इस बार राजस्थान भाजपा का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा और इससे खुद मोदी भी खुश नहीं है। यहा से भाजपा पिछले दो चुनावों से 25 सीटे जीत रही है। लेकिन इस बार पार्टी को केवल 14 सीटे मिली है। ऐसे में यहां पर अब बदलाव की हवा चल रही है।
![](/storage/ck-editor/1718085787_943354.jpg)
क्या होगा बदलाव
मीडिया रिपोटर्स की माने तो केंद्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मंत्रिमंडल गठन के बाद भाजपा राजस्थान में प्रदेशस्तर पर संगठन में बड़े बदलाव करने की तैयारी कर रही है। ऐसे में चर्चा यह भी हैं की प्रदेशाध्यक्ष पद पर भी बदलाव हो सकता है। पार्टी का मानना है कि वर्तमान प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी का प्रदर्शन लोकसभा चुनावों में सही नहीं रहा है। ऐसे में पार्टी यहा पर बदलाव कर सकती है। वैसे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ब्राह्मण हैं। जोशी भी ब्राह्मण हैं। ऐसे में जोशी को प्रदेशाध्यक्ष पद से हटाया जाना तय माना जा रहा है।
![](/storage/ck-editor/1718085934_930687.jpg)
किसी और वर्ग का लग सकता हैं नंबर
वैसे अब जो चर्चा हैं वो यह हैं की किसी ओबीसी वर्ग के नेता को प्रदेशाध्यक्ष बनाया जा सकता है। सूत्रों के अनुसार राज्यसभा सदस्य मदन राठौड़, राजेंद्र गहलोत, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया एवं प्रभुलाल सैनी के नाम पर विचार किया जा रहा है। इनमें से किसी एक नेता को पार्टी प्रदेशाध्यक्ष बना सकती है।
pc- ndtv raj,ndtv raj, etv bharat