Rajasthan: विधानसभा में आज रखे जाएंगे ये विशेष संशोधन बिल, चर्चा के बाद करवाएं जाएंगे पारित

इंटरनेट डेस्क। होली के त्योहार के बाद आज से फिर विधानसभा की कार्यवाही शुरू होगी। विधानसभा की बैठक शुरू होते ही अहम मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। वहीं पंचायती संस्थाओं और शहरी निकायों के चुनाव में दो से अधिक बच्चों वाले चुनाव लड़ सकेंगे, इसकी बाध्यता को हटाने वाला संशोधन बिल विधानसभा में पेश किये जाएंगे।

खबरों की माने तो पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर पंचायतीराज संशोधन बिल और यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा नगरपालिका संशोधन बिल को सदन में रखेंगे। विधानसभा में गुरुवार को राजस्थान जन विश्वास उपबंधो के संशोधन विधेयक 2026 पर भी चर्चा होगी। वहीं चर्चा के बाद विधेयक को पारित कराया जाएगा। इसके अलावा राजस्थान दुकान और वाणिज्यिक संस्थान राजस्थान संशोधन विधायक 2026 पर भी चर्चा होगी।

बताया जा रहा है कि विधानसभा में 6 मार्च तक का कामकाज तय किया जा चुका है, ऐसे में बीएसी विधानसभा का कामकाज आगे बढ़ाती है तो पंचायतीराज संशोधन बिल और नगरपालिका संशोधन बिल को 9 मार्च को पारित करवाया जा सकता है।

pc- assembly.rajasthan.gov.in