Rajasthan: विश्वविद्यालयों में होने जा रहा अब ये बड़ा बदलाव, कुलपति कहलाएंगे अब कुलगुरु!
- byShiv
- 22 Jan, 2025

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान का बजट सत्र 31 जनवरी से शुरू होने जा रहा हैं और ऐसे में कई बड़ी घोषणाएं होने वाली हैं, ऐसे में चर्चा हैं कि मध्य प्रदेश के बाद अब राजस्थान में भी विश्वविद्यालय के कुलपति कुलगुरु कहलाएंगे। भजनलाल सरकार की बजट घोषणा के अनुसार ये बदलाव किया जाएगा।
मीडिया रिपेाटर्स की माने तो आने वाले विधानसभा सत्र में राजस्थान यूनिवर्सिटीज अमेंडमेंट बिल-2024 में कुलपति पदनाम में ये बदलाव किया जाएगा। कुलगुरु की अधिकतम आयु सीमा भी घटाकर 65 साल की जा सकती है।
देश में पुरातन काल में गुरुकुल परंपरा कायम रही थी। इसी का अनुसरण कर केंद्र सरकार ने पदनामों में बदलावों की मंशा जताई थी, जिसके बाद में मध्य प्रदेश सरकार ने पहल कर विश्वविद्यालयों में कुलपति का पदनाम बदलकर कुलगुरु किया था। इसके बाद अब दूसरे राज्यों में भी बदलाव किए जा रहे है। इस क्रम में राजस्थान के विश्वविद्यालयों में अब कुलपति का पदनाम बदला जाएगा।
pc- DNA india