Rajasthan: जोधपुर सीट पर इस बार गजेंद्र सिंह शेखावत के लिए नहीं है राह आसान, मिल सकती है कड़ी चुनौती

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान की जिन लोकसभा सीटों पर इस बार भारतीय जनता पार्टी को चुनौती का सामना करना पड़ सकता है, इसमें जोधपुर सीट भी है। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के गढ़ जोधपुर में केन्द्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत हैट्रिक लगाने के लक्ष्य से मैदान में उतरेंगे। 

हालांकि इस बाद उनके लिए इस सीट पर जीत दर्ज करना आसान नहीं होगा। कांग्रेस ने इस बार करण सिंह उजियारड़ा को टिकट देकर बड़ा दांव खेला है। भाजपा के गजेंद्र सिंह इस सीट पर लगातार 2014 से चुनाव जीत रहे हैं। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि इस बार गजेन्द्र सिंह शेखावत के लिए चुनाव में जीत दर्ज करना आसान नहीं होगा। 

खबरों के अनुसार, केन्द्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह को एक बार फिर से टिकट दिए जाने से यहां के भाजपा कार्यकर्ता भी खुश नहीं है। बताया जा रहा है कि यहां स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने गजेन्द्र सिंह शेखावत को फिर से टिकट दिए जाने का विरोध शुरू कर दिया था। अब समय ही बताएगा कि गजेन्द्र सिंह शेखावत को जीत मिलती है या नहीं।

PC:aajtak