Rajasthan: महापौर पद के लिए नामांकन दाखिल करने का आज अन्तिम दिन, जाने कौन बन सकता हैं...

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में नगर निकायों चुनाव परिणामों के बाद भाजपा और कांग्रेस ने अभी तक महापौर पद के लिए अपने उम्मीदवार के नाम का ऐलान नहीं किया है। आज नामांकन दाखिल करने का अन्तिम दिन है। महापौर पद के लिए होने वाले नामांकन से पहले चौंकाने वाली बात सामने आया है। बात ये है कि कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार उतारने की रणनीति सामने आने के बाद जयपुर में अजमेर रोड पर एक रिसॉर्ट से मौजूद भाजपा पार्षदों को देर रात पुष्कर शिफ्ट कर दिया गया। खबरों के अनुसार, भाजपा की किलाबंदी में 84 पार्षद मौजूद है।

हालांकि महापौर पद के लिए नामांकन दाखिल करने का आज आखिरी दिन होने के कारण भाजपा ने कुछ पार्षदों को राजधानी जयपुर में ही रोक लिया है। माना जा रहा है कि जयपुर में रोके गए पार्षदों में महापौर पद के दावेदार और प्रस्तावक शामिल हैं। इस संबंध में अभी तक भारतीय जनता पार्टी की ओर से किसी भी प्रकार की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

इससे पहले उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी पार्षदों  से महापौर को लेकर राय जानी। उन्होंने अलग-अलग व्यक्तिगत रूप से भी पार्षदों से चर्चा की। आपको बता दें कि आज प्रातः 10.30 बजे से अपराह्न 3 बजे के बीच अभ्यर्थी अथवा उनके प्रस्तावक द्वारा नामांकन-पत्र प्रस्तुत किए जा सकेंगे। नामांकन-पत्रों की संवीक्षा 21 सितम्बर 2026 को अपराह्न 3 बजे तक की जाएगी। अभ्यर्थिता वापस लेने की सूचना 22 सितम्बर 2026 को कार्यालय समय के दौरान अपराह्न 3 बजे से पूर्व प्रस्तुत की जा सकेगी। निर्वाचन लड़े जाने की स्थिति में 25 सितम्बर 2026 को प्रातः 10 बजे से अपराह्न 2 बजे के बीच नगर निगम मुख्यालय लालकोठी, जयपुर में आयोजित निर्वाचित सदस्यों की बैठक में मतदान होगा। 

pc- beautifuljaipur.com