Rajasthan: उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी 8 फरवरी को करने जा रही हैं ऐसा, प्रदेशवासियों की रहेगी विशेष नजर

इंटरनेट डेस्क। केन्द्र सरकार की बजट पेश हो चुका है। अब लोगों को राजस्थान के बजट का इंतजार है। राजस्थान की भाजपा सरकार की ओर से  8 फरवरी को अपना बजट पेश किया जाएगा। दीया कुमारी पहली बार वित्त मंत्री के रूप में राजस्थान का बजट पेश करेंगी। इस बात का बजट विशेष रहेगा।

इसका कारण ये है कि 20 सालों में पहली बार कोई स्वतंत्र रूप से वित्त मंत्री बजट पेश करेगा। इससे पहले गत 20 वर्षों से मुख्यमंत्री ही प्रदेश में वित्त मंत्री के रूप में बजट पेश करते रहे हैं। राजस्थान की भजनलाल सरकार में वित्त मंत्री की जिम्मेदारी दीया कुमारी को दी गई है।

हालांकि उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी द्वारा पेश किया जाने वाला बजट पूर्णकालिक नहीं होकर लेखानुदान होगा। प्रदेश के लोगों की इस बजट पर नजर होगी। इस बजट में लोगों को भाजपा सरकार से कई प्रकार की उम्मीदें हैं। सरकार की ओर से लोकसभा चुनाव से पहले इस बजट के माध्यम से आमजन को कई सौंगातें दी जा सकती है। 

नवीनतम समाचार अपडेट के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें