Rajasthan Weather Update:राजस्थान के इन जिलों में हीटवेव का अलर्ट, वहीं कई जिलों में होगी बारिश, जानें आज के मौसम का हाल
- byvarsha
- 13 May, 2026
pc: zeenews
राजस्थान में भीषण गर्मी का दौर जारी है।बुधवार के दिन प्रदेशवासियों को दो मौसम देखने को मिलेंगे। मौसम विभाग ने आज राजस्थान के 3 जिलों के लिए हीटवेव का रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, 9 जिलों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 5 जिलों में बारिश होने की संभावना है। गर्मी इस कदर पड़ रही है कि बाड़मेर में पिछले 8 सालों का रिकॉर्ड टूट गया है।
बाड़मेर में मंगलवार को सीजन का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया। यहां दिन का अधिकतम तापमान 48.3 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार वर्ष 2016 में 19 मई को 49.5 डिग्री पहुंच गया था। आगामी दिनों के लिए भी छह से अधिक जिलों में रेड और करीब दस जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं राजधानी जयपुर में तापमान 43.3 डिग्री रहा।
हीटवेव का अलर्ट
रेड अलर्ट: बाड़मेर, जैसलमेर, फलोदी।
ऑरेंज अलर्ट: जोधपुर, जालोर, बीकानेर, बालोतरा।
येलो अलर्ट: बारां, चित्तौड़गढ़, झालावाड़, कोटा, प्रतापगढ़।
कहाँ होगी बारिश
मौसम विभाग के अनुसार अलवर, डीग, कोटपूतली-बहरोड़, खैरथल-तिजारा और झुंझुनूं में मेघगर्जन और वज्रपात के साथ बारिश की संभावना है।






