Rajasthan: महिलाओं के यूज्ड अंडर गारमेंट्स चुरा उनके साथ क्या करता हैं ये चोर, पतियों को जब लगा पता तो उड़ गए होश...

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के अजमेर जिले में एक बड़ी ही शर्मनाक घटना सामने आई हैं और इस घटना ने महिलाओं के होश उड़ा रखें है। हालात यह हैं कि अब तो महिलाओं ने खुद को भी घरों में कैद कर लिया हैं। लेकिन मामला शांत होता नहीं दिख रहा है। यहां एक चोर छतों के जरिए रात में घरों में घुसकर महिलाओं के अंडर गारमेंट्स चोरी करता है। स्थानीय विजयनगर में बीते 3 महीनों से इलाके की महिलाएं इस चोरी से परेशान हैं। बढ़ती इस वारदात के बाद मामला थाने पहुंच गया है। 

शिकायत हुई दर्ज
मीडिया रिपोटर्स की माने तो इस मामले में विजयनगर निवासी पार्षद पति लक्ष्मीकांत छीपा ने बताया कि क्षेत्र में सभी महिलाओं को एक सिरफिरे चोर ने परेशान कर रखा है। अब हालात ये हो गए हैं कि रात के समय ही नहीं दिन के समय भी महिलाएं खुद को घर में लॉक रख रही हैं। इस मामले में उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि बीते करीब 3 महीनों से इलाके में महिलाओं के अंडर गारमेंट्स उनके घरों से चोरी हो रहे हैं। इस दौरान दर्जनों महिलाओं के अंतवस्त्र चोर ले गया है।

चोर आया सीसीटीवी में
जानकारी के अनुसार सीसीटीवी भी चेक किए हैं। घरों में लगे सीसीटीवी में वह चोर नजर भी आया है। लेकिन अभी पकड़ा नहीं गया है। लोगों का कहना है कि वह छतों से होकर घरों में घुसता है। अब रात में ही नहीं दिन में भी छतों से नीचे आने वाले रास्तों को बंद रखा जा रहा है।

pc- chowk.in