Rajasthan: जाने कब होने जा रहे गांवों की सरकार के लिए चुनाव, राज्य निर्वाचन आयोग ने भेजी गाइडलाइन
- byShiv
- 01 Jan, 2026
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में लंबे समय से पंचायत राज संस्थाओं के चुनाव का इंतजार है। लेकिन अब ये इंतजार जल्द ही खत्म हो सकता है। क्योंकि इसके लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने तैयारियां शुरू कर दी है। खबरों की माने तो मार्च-अप्रैल माह में प्रदेश में पंचायत राज संस्थाओं के चुनाव कराए जा सकते हैं। इसको लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने वोटर लिस्ट अपडेट करने का कार्यक्रम जारी कर दिया है। प्रदेश के सभी कलेक्टरों को वोटर लिस्ट अपडेट करने पोलिंग बूथ बनाने की गाइडलाइन भेज दी गई है।
खबरों की माने तो राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से भेजी गई गाइडलाइन में आयोग ने सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का हवाला देते हुए 15 अप्रैल से पहले पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव कराने की समय सीमा तय की है। साथ ही आयोग की ओर से सभी कलेक्टरों को निर्देश देते हुए कहा गया है कि वोटर लिस्ट अपडेट करने का कार्य जल्द शुरू किया जाए।
वोटर लिस्ट फाइनल करने का शेड्यूल
29 जनवरी- ड्राफ्ट वोटर लिस्ट का प्रकाशन
31 जनवरी- ड्राफ्ट वोटर लिस्ट को वार्ड और पोलिंग स्टेशन पर पढ़कर सुनाया जाएगा
7 फरवरी- दावे और आपत्तियां पेश करने की अंतिम तिथि
8-14 फरवरी- दावे और आपत्तियों का निस्तारण
25 फरवरी-फाइनल वोटर लिस्ट
एक बूथ पर होंगे अधिकतम 1100 वोटर
pc- danik bhaskar






