Rajasthan: जाने प्रदेश में कब से खत्म हो जाएगी एलपीजी सिलेंडर की किल्लत, मंत्री गोदारा ने बताया पूरा प्लॉन

इंटरनेट डेस्क। देश के कई राज्य इस समय कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर और घरेलू गैस सिलेंडर की किल्लत से जूझ रहे है। ऐसे में राजस्थान का भी इन राज्यों में नंबर है। लेकिन कारोबारियों और संस्थानों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य सरकार ने रविवार को स्पष्ट किया कि अगले 7 से 10 दिनों के भीतर कमर्शियल गैस की सप्लाई पूरी तरह सामान्य हो जाएगी।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो सरकार ने जनता से अपील की है कि वे किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें। राज्य के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा ने बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी के बीच हुई टेलीफोनिक बातचीत के बाद स्थिति में सुधार की उम्मीद जगी है।

गोदारा के अनुसार, केंद्रीय मंत्री ने आश्वासन दिया है कि कमर्शियल सिलेंडरों की आपूर्ति चरणों में बहाल की जाएगी। सप्लाई को सामान्य करने के लिए सरकार ने चरणबद्ध योजना बनाई है।

pc- bharat360degree.com